italy inter

इटली, आधिकारिक रूप से इतालवी गणराज्य, दक्षिणी यूरोप का एक देश है। यह भूमध्य सागर के मध्य में स्थित है, और इसका क्षेत्र काफ़ी हद तक इसी नाम के भौगोलिक क्षेत्र के साथ मेल खाता है। इताली को पश्चिमी यूरोप का भाग भी माना जाता है, और फ़्रांस, स्वित्सरलैंड, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया और वैटिकन सिटी और सान मारिनो के अन्तःक्षेत्रीय लघुराज्यों के साथ भूमि सीमाएँ …
इटली, आधिकारिक रूप से इतालवी गणराज्य, दक्षिणी यूरोप का एक देश है। यह भूमध्य सागर के मध्य में स्थित है, और इसका क्षेत्र काफ़ी हद तक इसी नाम के भौगोलिक क्षेत्र के साथ मेल खाता है। इताली को पश्चिमी यूरोप का भाग भी माना जाता है, और फ़्रांस, स्वित्सरलैंड, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया और वैटिकन सिटी और सान मारिनो के अन्तःक्षेत्रीय लघुराज्यों के साथ भूमि सीमाएँ साझा करता है। इसका स्वित्सरलैंड, कैंपियोन में एक बहिःक्षेत्र है। इताली ६ करोड़ से अधिक की जनसंख्या के साथ 301,230 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है। यह यूरोपीय संघ का तृतीय सर्वाधिक जनसंख्या वाला सदस्य राज्य है, यूरोप का षष्ठ सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है, और भूमि क्षेत्र के हिसाब से महाद्वीप का दशम सबसे बड़ा देश है। इताली की राजधानी और सबसे बड़ा नगर रोम है।
  • राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर: रोम
  • आधिकारिक भाषा(एँ): इतालवी
  • सरकार: गणराज्य
  • GDP (PPP): 2006 प्राक्कलन
  • HDI (2022): 0.906 · अत्युच्च · 30वाँ
  • मुद्रा: यूरो (€)² (EUR)
  • समय मंडल: UTC+1 (CET)
डेटा प्रदाता: hi.wikipedia.org